राष्ट्र सेविका समितिः नारी स्वस्थ रहेगी, तभी समाज स्वस्थ रहेगा- डॉ. चेतना

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति, वायव्य क्षेत्र के प्रबोध शिक्षा वर्ग का समापन समारोह सरस्वती बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, जवाहर नगर सेक्टर-02, जयपुर में सम्पन्न हुआ। 15 दिवसीय यह प्रबोध शिक्षा वर्ग 17 मई को प्रारंभ हुआ था।

मुख्य अथिति डॉ. चेतना (RJS, सशस्त्र बल अधिकरण क्षेत्रीय शाखा जयपुर), मुख्य वक़्ता वंदना वजीरानी (अखिल भारतीय निधि प्रमुख, चित्तौड़ प्रांत कर्यवाहिका), क्षेत्र कार्यवाहिका सुश्री प्रमिला शर्मा, वर्गाधिकारी सुश्री नर्बदा इंदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रमिला दीदी ने वर्ग का प्रस्ताविक दिया और सुश्री नर्बदा इंदौरिया ने वर्ग वृत निवेदन प्रस्तुत किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ चेतना ने बताया कि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी समाज स्वस्थ रहेगा। एकल गीत के बाद मुख्य वक़्ता डॉ वन्दना ने राष्ट्र सेविका समिति की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। वंदनीय मौसी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहाकि प्रत्येक नारी की समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। हम यह वर्ष अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म शताब्दी के रूप में मनाएँगे। इसके बाद 2025 में संघ शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।

प्रबोध प्रशिक्षित 74 सेविकाओं ने दण्ड, नियुद्ध, यष्टि, गण समता, व्यायाम योग आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड व प्रांत कार्यालय प्रमुख सीमा जुल्का ने किया। परिचय प्रांत सहसम्पर्क प्रमुख उषा मित्तल ने दिया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी व अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। दर्शकों ने सभी सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। आगन्तुकों की कुल संख्या 150 रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *