पीएम मोदी ने देश की पूरी संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी : प्रियंका गांधी

जयपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर ताबड़तोड़ हमले किए। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की पूरी संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी है। महंगाई से कोई परवाह नहीं है। खुद को भूमि पुत्र कहने वाला करोड़ों के काफिले में चलता है। पीएम ने उद्योगपति मित्रों का कर्ज माफ कर दिया। उद्योगपति मित्रों को आगे रखा। जनता पीछे है। बीच में धर्म को ले आते हैं। जाति को ले आते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। बीजेपी ने जनता के हक को बार-बार मारा है। धनवान मित्रों को सरकार की बड़ी-बड़ी कंपनियां सौंप देते हैं तो नुकसान कौन उठाता है। पुरानी पेंशन राजस्थान में मिल रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा आई हुई है। लेकिन पीएम मोदी के उद्योगपति मित्र अडानी ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। सेब को ले जाने वाले सामान को महंगा कर दिया। हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सैकड़ों घर बर्बाद हो गए। लेकिन घर बनाने में काम आने वाली सीमेंट महंगी करवा दी। प्रियंका गाँधी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बंद करके बीजेपी ने कर्मचारियों का हक छीन है। जब पेंशन बढ़ाने की बात आती है तो सरकार कहती है पैसों नहीं है। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपति मित्रों के लोन माफ कर देती है। लेकिन पेंशन देने के लिए पैसा नहीं होने की बात कहती है। बीजेपी सरकार ने जनता का हक मारा है। जो सरकार जनता क हक मारती है। उसे नकार दीजिए। देश मे महंगाई है। लेकिन बीजेपी वालों को कोई चिंता नहीं है। राजस्थान की गहलोत सरकार को चिंता है। गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जा रहा है। फ्री में इलाज है। 8 रुपये में खाना है। रोजगार गांरटी योजना है। क्योंकि हम गरीब को गणेश मानते है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज यह नौबत क्यों आई है ? प्रदेश की सरकारों को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे। राजस्थान को वीरता और त्याग की भूमि कहा जाता है। राजस्थान की भूमि के कण-कण में वीरता की कहानियां हैं। प्रियंका गांधी ने डिग्गी कल्याण जी का मंच से जयकारा लगाया। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है। अंतिम छोर के गरीब तक योजनाएं पहुंचाना कांग्रेस का लक्ष्य है. राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की। जिस सरकार की नीयत सही होती है, वो सरकारी पैसे को सही जगह भलाई के लिए खर्च करती है। देश में ऐसे ही सरकार है अशोक गहलोत जी की सरकार।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की सरकार में धनवान की जय जयकार करती है। देवनारायण जी की श्रद्धा,डिग्गी कल्याणजी की श्रद्धा,”धन्ना भगत जी के विचार’ इसी सोच पर कांग्रेस सरकार है। मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि ERCP पर मौन क्यों है केंद्र सरकार ? ERCP राजस्थान के 13जिलों का बड़ा मुद्दा है। अब चुनाव आ गए,मेरा आग्रह है,ऐसे नेता चुनिए। जिसके मन में अहंकार नहीं आपके प्रति श्रद्धा है, जो सत्ता में आकर लोगों की मुश्किलें नहीं बढ़ाए, बल्कि सत्ता में आकर आपकी तकलीफों को दूर करे। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ऐसी है।

निवाई में प्रियंका गांधी ने कहा कि G-20 के बैठक स्थल पर बारिश से पानी आ गया। शायद प्रकृति कह रही थी, बीजेपी के नेता अपना अहंकार कम करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज राजस्थान सरकार गरीब को गणेश मानकर काम कर रही है। रणथंभोर में प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। मैं वहां कई बार गई हूं। उसी रास्ते से शेर,बाघ चलते है,मैं भी चलती हूं, लेकिन मैं हमेशा देखती हूं। दर्शन करने वालों के मन में कोई डर नहीं होता। क्योंकि उनकी श्रद्धा भगवान के प्रति होती है। लोकतंत्र में ऐसी श्रद्धा नेता की जनता के प्रति होनी चाहिए। लेकिन सत्ता में आने के बाद नेता की जनता जनार्दन की बजाय, खुद की महत्वाकांक्षा आगे आ जाती है। आज सरकार महिलाओं को मोबाइल दे रही है। सरकार अहसान नहीं कर रही ये जनता का हक है। लेकिन देश में बैठी सरकार घमंड में चूर है। महंगाई की बीजेपी नेताओं को कोई परवाह नहीं है। प्रियंका गांधी का वीर भूमि राजस्थान के सभी भाई,बहनों को मेरा राम राम. राजस्थान कर्तव्य,वीरता की मिसाल है। जोधपुरिया देव नारायण भगवान, धन्ना भगत, डिग्गी कल्याणजी की जय’ ‘लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *