अजमेर में पुलिस लाठीचार्ज में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अजमेर में युवा आक्रोश महाघेराव जनसभा कर लोक सेवा आयोग का महाघेराव प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गम्भीर चोट से पीडित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची को बेहोशी की हालत में सम्बल दिया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवाओं पर लाठी चार्ज किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ हुआ तो हम इस सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। युवाओं के हक के लिए लडने वालों पर लाठीचार्ज हो रहा है, भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता इन लाठियों से डरने वाला नहीं है। कांग्रेस लाठीचार्ज करके युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती, जब तक युवा इस कांग्रेस सरकार को उखाड नहीं फेंकेगा, तब तक शांत नहीं बैठेगा।

प्रदर्शन से पूर्व हुई सभा में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। सीपी जोशी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान से सम्बंधित प्रसिद्ध कविता बोलते हुए कहा कि अजमेर से ठीक 115 किलोमीटर दूर बैठे मुगलिया सुल्तान को हटाने के लिए राजस्थान की युवा सेना तैयार है।

इस महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया है। पहले तो वादे के मुताबिक इनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया और इनकी नौकरियों पर भी डाका डाल दिया। इन्होंने आरपीएससी को अपनी तिजोरी बना लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में युवाओं को बरोजगारी भत्ता देने और संविदाकर्मियों को नियमित करने जैसे अनेक वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद ना तो युवाओं को रोजगार मिला ना ही बेरोजगारी भत्ता। संविदाकर्मी अभी भी नियमित करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत है।

सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक को अपने लिए धन उगलने वाली इंडस्ट्री का बना दिया गया है। पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार इस पेपर लीक के मामले में लिप्त है। इस युवा विरोधी सरकार ने बार-बार पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य खराब करने का काम किया है। प्रदेश का युवा अवसाद में आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। हनुमानगढ़ के युवा कन्हैयालाल की आत्मा चीख-चीख कर कह रही है, कि मेरी हत्या का जिम्मेदार अगर कोई है तो राजस्थान की गहलोत सरकार है।

सीपी जोशी ने कहा कि ईओ भर्ती परीक्षा में पास करवाने के नाम पर कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री रहे गोपाल केसावत को 18 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में पकडा, इस घटना से कांग्रेस का युवा विरोधी असली चेहरा सामने आ गया है। इससे पहले बाबूलाल कटारा जो आरपीएससी के मेंबर बने, उनकी गिरफ्तारी के समय वह कह चुके हैं कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए इस पद के लिए दिए थे। वे लोग कौन थे? पेपर लीक का आरोपी सुरेश ढाका, जिनकी जमानत के लिए कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वकील सलमान खुर्शीद जमानत के लिए आते हैं। उनकी फीस आरोपी सुरेश ढाका कैसे पहुंचा रहा है? उसकी मदद कौन कर रहा है?

सीपी जोशी ने कहा जब तक राजस्थान से युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड नहीं फेकेंगे तब तक चेन से नही बैठेंगे। उन्होंने कहा कुछ समय बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार अने वाली है, पेपर चोरी करने वाले चाहे किसी भी बिल में छुप जाएं उन्हें वहां से निकालकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने अफसरों को चेताते हुए कहा अधिकारी भी सही को सही करेें अन्यथा कार्यकर्ता छोडेंगे नहीं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है, वो इतना परिश्रम करके, अपना समय देकर, पैसा खर्च करके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करतें है, परन्तु इस सरकार में जब 19 बार पेपर लीक हो जाता है तो वही युवा अवसाद में आ जाता है। यहां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मैं अपने भाजयुमो कार्यकर्ताओ से आह्नान करता हूं कि आप मण्डल और स्तर तक जाकर इस सरकार की युवा कुनीतियों को बताएं, और इस भ्रष्ट सरकार को उखाडने के लिए बड़ा आंदोलन करे। उन्होंने कहा कि देश में जहां जहां कांग्रेस है वहां युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।

बाबा बालकनाथ ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चला गया। राजस्थान सरकार ने पेपर चोरी, युवाओं को शोषण किया है। भ्रष्टाचार, किसानों की कर्ज माफी का झूठा वादा, पेपर लीक, बहन बेटियों दलित आदिवासियों का अपमान अब नहीं सहेगा राजस्थान।

युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी नेहा जोशी ने कहां कि हर जोश जुर्म की ठक्कर में संघर्ष हमारा नारा हैं। युवा मोर्चा अब सहने वाला नहीं है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता आरपीएससी की भर्ती व पेपर लीक मामलें में रेखाकिंत हो रहे है, युवा मोर्चा का कार्यकर्ता आंदोलन खड़ा कर कांग्रेेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैकने के लिए संकल्पबद्ध है।

जनसभा एवं महाघेराव में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, प्रदेश भाजपा प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *