भजनलाल के शपथ ग्रहण समारोह में गहलोत-वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत की गुफ्तगू चर्चा में

जयपुर। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत-वसुंधराराजे और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गुफ्तगू राजस्थान की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें कि अब तक पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधराराजे की जहां मिलीभगत बताई जाती रही है, वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर संजीवनी घोटाले को लेकर चर्चा में रहे हैं। वसुंधराराजे और गजेंद्र सिंह शेखावत कुछ दिन पहले तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए चर्चाओं में थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वसुंधराराजे को लेकर तो खुले तौर पर सियासी बयान दे चुके हैं कि जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश की गई थी तब वसुंधराराजे की वजह से ही उनकी सरकार बची। क्योंकि राजे चुनी हुई सरकार को गिराने के पक्ष में नही थी। हालांकि राजे ने इसका खंडन भी किया औऱ चुनाव के दौरान गहलोत सरकार पर जमकर हल्ला बोला था।

इसी तरह राजस्थान में हुए संजीवनी घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को न केवल घेरा बल्कि उनके खिलाफ एसओजी की ओर से एफआईआऱ तक दर्ज कराई गई थीं।

इन एफआईआर को निरस्त कराने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से कोर्ट में याचिका लगाई हुई है। वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस कर रखा है। इसमें गहलोत के खिलाफ ट्रायल करने की मंजूरी दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *