गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

जयपुर । प्रदेश में महिलाओं पर बढ रहे अत्याचारों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश सभा आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं ने थाली नाद किया। इस दौरान भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं ने महिलाओं को संबोधित किया। इसके बाद बडी संख्या में महिलाओं ने सीएम आवास की ओर कूच किया। सीएम आवास की ओर जा रही महिलाओं और पुलिस के बीच बैरिकेटिंग तोडने को लेकर जमकर झड़प हुई। जिसमें महिला मोर्चा की नेताओं सहित करीब दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं घायल हुई। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में गिरफ्तारी दी गईं। जिन्हे बसों द्वारा अन्य स्थानों पर छोड़ा गया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर में प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश की अकर्मण्य, गूंगी-बहरी और महिला अत्याचारी कांग्रेस सरकार को जागृत करने के लिए भाजपा की मातृशक्ति द्वारा आयोजित ’महिला आक्रोश आंदोलन’ को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि दिसम्बर 2018 में जब से प्रदेश की कांग्रेस सरकार आई है, इनकी अकर्मण्यता से प्रदेश महिला अपराध में देश के शीर्ष राज्यों में शुमार हो गया है। औसतन 15 से 18 दुष्कर्म की घटनाऐं प्रतिदिन हो रही हैं। महिलाएं ना घर में, ना खेत मे, ना सड़कों पर, ना एंबुलेंस में, ना अस्पतालों में, ना विद्यालय में, ना पुलिस थाने में, प्रदेश में किसी भी स्थान पर सुरक्षित नहीं है। सड़कों पर पति के सामनें सामुहिक दुष्कर्म किया जाता है, सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दुष्कर्म करतें हैं, जब थाने में सुरक्षा मांगने जाती है तो वहां के अधिकारी रिश्वत के रूप में अस्मत मांगते है। मैं कहता हूं ऐसे भेड़ियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।

सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिला दुष्कर्म एवं अत्याचार की लगातार विभत्स घटनाएं घट रही हैं, लेकिन प्रदेश का मुखिया अपनी कुर्सी की चिंता में खोया हुआ है। पूछो तो बोलते है कि 65 फीसदी दुष्कर्म के मामले फर्जी होते हैं। इनसे जब सदन में महिला अत्याचार और दुष्कर्म पर प्रश्न पूछा जाता है तो इनके मंत्री जबाव देते है कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है। हमें शर्म आती है ऐसी सरकार पर जो महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। अब इस नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री सिंहासन खाली करो यह नारी शक्ति का आह्नान है। आज हमारी मातृशक्ति ’महिला आक्रोश आंदोलन’ के जरिए इस निकम्मी सरकार को करारा जवाब देगी, इसे आईना दिखाएगी, इसे जागृत करने का प्रयास करेगी। मैं वादा करता हूं कि पांच महीने बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को ऐसी कड़ी सजा दी जाएगी कि दोबारा किसी अपराधी की महिलाओं को गलत तरीके से आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं होगी।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी बेटियों को अभिशाप नहीं वरदान मानते है इसलिए मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जैसी योजना शुरू की और महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को आवास देने, घर-घर शौचालय बनाने, महिलाओं को गैस कनेक्शन देने, मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन देने सहित, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में महिलाओं के चयन का रास्ता खोला और आजादी के बाद पहली बार सैनिक स्कूलों में भी बेटियों के प्रवेश प्रारम्भ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *