याेग दिवस से पहले नगर निगम ग्रेटर ने रचा इतिहास, लगातार 1500 मिनट योग करके बनाया विश्व कीर्तिमान

जयपुर। योग महोत्सव से पहले जयपुर में मेयर डॉ सौम्या गुर्जर के प्रयास से कीर्तिमान रच दिया। ग्रेटर नगर निगम की पहल पर योगाचार्या ने लगातार 1500 मिनिट तक योग करके विश्व कीर्तिमान बनाया है। इस विश्व कीर्तिमान का नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर भी हिस्सा बनी। महापौर सौम्या गुर्जन ने भी योगाचार्य के साथ योग किया। ये विश्व कीर्तिमान रचा गया जयपुर के इंद्रलोक सभागार में। यहां रविवार सुबह 7 बजे से छात्रों के साथ अन्य संस्थाओं ने योग करना शुरू किया जो सोमवार सुबह 7 बजे तक चला। इस दौरान सभी उम्र के लोगों ने मेयर सौम्या गुर्जर के साथ योग किया और खुद को स्वस्थ रखने के साथ जयपुर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान जयपुर के इंद्रलोक सभागार में 500 से अधिक योग के आसन करवाए गए। इस दौरान मेयर सौम्या गुर्जर के साथ करीब 80 ग्रुप्स के बच्चों, महिलाओं और पुरुष ने भी योग कया।

ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि योग ही हमारा ज्ञान, संस्कार, संस्कृति है। इसे पूरे विश्व में अंगीकार किया है। योग की ही ताकत है कि आज भारत विकसित भारत बनने जा रहा है और महिलाओं को बढ़ावा मिल रहा है। अब जयपुर वासियों की मदद से एक ओर कीर्तिमान बन रहा है।

मेयर कहा कि योग का काम ही जोड़ना होता है और योग अनुशासन का नाम है। ऐसे में जब शहरवासियों का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो वो अपने शहर को स्वच्छ भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *