राजस्थान की राजधानी नहीं अपराधों की राजधानी राघव शर्मा

जयपुर l भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के पुत्र द्वारा महिला का भ्रमित कर महिला का शोषण करने पर छोटी चौपड़ जयपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गयाl

जिसमें मंत्री महेश जोशी के इस्तीफे की मांग करते हुए अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.
जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा तुम्हारे मन में थोड़ी सी भी हो तो महेश जोशी को स्वयं ही तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिएl

जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने मंत्री महेश जोशी के बेटे को कूसंस्कारी बताते हुए राजस्थान में कांग्रेस सरकार से जल्द से जल्द निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की और निष्पक्षता के साथ चाहे मंत्री हो चाहे वह एक आम आदमी दोषी तो दोषी ही होता है जल्द से जल्द दंड दिया जाए और ऐसे व्यक्ति को जल्दी ही दंड जब मिलेगा तो महिलाओं का सम्मान वापस लौटेगाl

शर्मा ने कहा कि उस प्रताड़ित महिला को भंवरी कांड रिपीट करने की धमकी दी गई राजस्थान वैसे भी बलात्कार और डकैती और अन्य कई क्षेत्रों में नंबर वन पर है lअब जयपुर में तो इतने अपराध बढ़ गए हैं ऐसा लगता है कि है राजस्थान की राजधानी नहीं अपराधों की राजधानी बनी बन गई हैl

शर्मा ने कहा पुलिस को तुरंत प्रभाव से रोहित जोशी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी का यह धरना विरोध प्रदर्शन सिर्फ एक टेलर है यदि दोषियों को जल्द से जल्द सजा नहीं दी जाती है महिलाओं का आत्म सम्मान वापस नहीं दिलवा दिलवाया जाता है तो भाजपा सारी हदें तोड़ते हुए बड़ा आंदोलन करेगी
साथ ही कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के पुतले फूंकने के साथ पुलिस के दम पर यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, गहलोत कहना मान लो बोरिया बिस्तर बांध लोlराघव शर्मा ने अंत में कहा यदि 7 दिवस में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगेl

जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया धरना प्रदर्शन में जयपुर जिले के पदाधिकारी महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पूर्वंशी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा महेश्वरी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *