राजस्थान में कांग्रेस छोडकर आए नेता भाजपा में शामिल

भाजपा की विचारधारा एंव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए जयपुर प्रदेश कार्यालय में तीन बार के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता सुभाष महरिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नरसी किराड, पूर्व डीजीपी गोपाल मीणा, पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस पृथ्वीराज मीणा, पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा सीआर मीणा और गंगापुर सिटी के हेमंत शर्मा ने अपने सैंकडो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इन सभी के गले में भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस का बिखराव और आपसी फूट अब चौडे में आ गई है। कांग्रेस छोडकर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की लडाई बढती कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार अब खुलेआम हो रहा है। कांग्रेस के मंत्री खुले मंचो से सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर चुके हैं। राजस्थान की जनता ने इन सबसे तंग आकर देश की सबसे बडी पार्टी भाजपा को मत और बहुमत देने का मन बना लिया हैै। बिजली कटौैती की बात हो या रीट पेपर लीक सभी मोर्चों पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल रही है।

सुभाष महरिया ने पेपर लीक कांड से प्रदेश के हजारों परिवारों को हुए नुकसान का हवाला देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा के साथ एकजुटता से खडे रहने का संकल्प दिलाया। सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं। कार्यकर्ताओं के जूनून को देखकर स्पष्ट है, कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को संगठित होकर पार्टी हित में काम करने के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को खुद ही कबूल कर लिया। कांग्रेस में ना तो नैतिकता बची है ना ही शिष्टाचार।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुभाष महरिया, नरसी किराड, पीआर मीणा,गोपाल मीणा और रामदेव सिंह खैरवा का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में राठौड ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और नौकरी भर्तियों में घोटालों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं के जोश के बूते कांग्रेस का सफाया नजदीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *